Sindoor Bhushan Ras
सिन्दूरभूषण रस
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation): – रससिन्दूर 2 तोला, स्वर्ण भस्म या वर्क 6 माशा, अफीम 6 माशा, शुद्ध कपूर 6 माशा, छोटी इलायची-बीज चूर्ण 1 तोला, वंशलोचन चूर्ण 1 तोला लेकर सबको एकत्र खरल में नागरमोथा के क्वाथ के साथ खरल कर 2-2 रत्ती की गोलियाँ बना लें।
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan) :- 1-1 गोली सुबह-शाम मधु या छाछ (मट्ठा) के साथ दें।
गुण और उपयोग (Uses and Benefits) :-
- यह रसायन वातनाशक, संग्रहणी तथा आन्त्रिक विकारों को नाश करने वाला है।
- पुराना अतिसार और संग्रहणी के लिए यह बहुत उत्तम है।
- यह बलवर्द्धक और शरीर के किसी भी हिस्से में उत्पन्न दर्द का नाश करने वाला है।
- स्नायु मण्डल को शक्ति प्रदान कर काम-शक्ति को जागृत करता एवं स्तम्भन करता है।
- रस-रक्तादि धातुओं को पुष्ट करने में भी उत्तम है।
This content is for informational purposes only. Always consult a certified medical professional before using any medicines.
Book Your Online Consultation