Mansyadi kwath
मांस्यादि क्वाथ
गुण और उपयोग (Uses and Benefits)
- इस क्वाथ का हिस्टीरिया, आक्षेप और बालकों का आक्षेप आदि रोगों में अकेले या अपतन्त्रकारि बटी या वृहद्वातचिन्तामणि या ब्राह्मी बटी (सुवर्ण-युक्त) या सर्पगन्धायोग–इनकेअनुपान रूप में प्रयोग करें।
- मस्तिष्क के क्षोभ एवं निद्रानाश में भी इसके सेवन से उत्तम लाभ होता है।
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan)– इसमें से 4 तोला चूर्ण को 70 तोला जल में पकावें और 4 तोला जल शेष रहने पर उसे छान कर सेवन करें।
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation) – जटामांसी 1 तोला, असगन्ध चौथाई तोला, खुरासानी अजवायन के बीज 7 माशा, इनको जौकुट कर रख लें। —सि. यो. सं.