Panchamrit Ras
पंचामृत रस
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation) – पारद भस्म (या रससिन्दूर) अभ्रक भस्म और लौह भस्म, शुद्ध शिलाजीत, शुद्ध बच्छनाग और गुर्च तथा त्रिफला के क्वाथ में शुद्ध किया हुआ गुगल ओर नैपाली ताम्र भस्म प्रत्येक 1-1 तोला लेकर सबको एकत्र घोंट कर 2-2 रत्ती की गोलियाँ बना, सुखा कर रख लें।
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan)– 1-1 गोली सुबह-शाम, बनतुलसी का रस और दूध के साथ अथवा मधु के साथ दें या पिप्पली चूर्ण 4 रत्ती, मरिच चूर्ण 4 रत्ती और घृत 1 तोला के साथ दें।
गुण और उपयोग (Uses and Benefits) :
- इस रसायन का उपयोग क्षय रोग में जब ज्वर विशेष मात्रा में बढ़ा हुआ रहता है, तब किया जाता है।
- क्षय रोग की प्रारम्भिक अवस्था में ज्वर कम रहने पर यदि इस रसायन का प्रयोग करना हो, तो इनमें प्रवाल, गुर्चसत्त्ब आदि सौम्य दवाओं का सम्मिश्रण कर लेना आवश्यक है।
- क्षय रोग की द्वितीय या तृतीयावस्था में क्रमशः रक्तादि धातुओं की क्षीणता होने लगती है, जिससे रोगी दुर्बल तथा कमजोर हो जाता एवं कफ की भी वृद्धि हो जाती है। ऐसी अवस्था में इस रसायन का उपयोग करने से बहुत शीघ्र फायदा होता है।
- ज्यादा शुक्रपात होने के कारण शरीर में रस-रक्तादि धातुओं की भी क्षीणता होने लगती , है, जिससे शरीर कमजोर हो, ज्वरादिक उपद्रवों के साथ राजयक्ष्मा रोग से रोगी ग्रसित हो जाता है।
- इसी तरह स्त्रियों को अधिक दिन तक प्रदर की शिकायत रहने के कारण शरीर कमजोर होकर राजयक्ष्मा रोग हो जाता है। इसमें रोगिणी बहुत कमजोर हो जाती, मन्दाग्नि हो जाती, ज्वर का वेग बढ़ा हुआ रहता है, रोगिणी अपनी जिन्दगी से निराश हो जाती है, शरीर रक्ताणुओं की कमी के कारण पाण्डुवर्ण का हो जाता तथा रोगिणी चलने-फिरने में भी असमर्थ रहती है। ऐसी दशा में पंचामृत्त रस के उपयोग से बहुत शीघ्र लाभ होता है।
- इस रसायन में पारद भस्म–रसायन और कीटाणुनाशक है।
- अभ्रक भस्म–धातुओं का परिपोषक तथा उन्हें व्यवस्थित करने वाली है।
- लौह–शक्तिवर्द्धक तथा रक्ताणुओं को बढ़ाकर रक्त को पुष्ट करने वाला है।
- शिलाजीत-रसायन, प्रमेह एवं धातुक्षय नाशक, योगवाही तथा धातुओं को पुष्ट करने वाला है।
- बच्छनाग–ज्वरघ्न और गुग्गुलु–वात नाशक, रसायन तथा योगवाही है।
- इनके सम्मिश्रण से बना यह रस उपरोक्त सभी गुणों से परिपूर्ण एवं संयोगजन्य अन्य विशिष्ट गुणों से युक्त होता है।
This content is for informational purposes only. Always consult a certified medical professional before using any medicines.
Book Your Online Consultation