Kaphchintamani Ras
कफचिन्तामणि रस
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation) – रससिन्दूर 3 तोला, शुद्ध हिंगुल, सुहागे की खील, इन्द्रजौ, भाँग के बीज और काली मिर्च प्रत्येक 1-1 तोला लेकर अदरक के रस में एक प्रहर तक घोंट, चने के बराबर (एक-एक रत्ती की) गोलियाँ बना-सुखाकर रख लें। रसा, सं.
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan)– 1 गोली से 3 गोली तक, अदरक-रस तथा मधु से या रोगानुसार अनुपान के साथ दें। गुण और उपयोग
गुण और उपयोग (Uses and Benefits) :-
- इस रसायन के सेवन से वात और कफ के रोग नष्ट होते हैं।
- कफ की विशेषता होने पर अन्य औषधियों की अपेक्षा यह विशेष फायदा करता है, क्योंकि इसमें रससिन्दूर है। अतः यह कफ को शमन करता है।
- यह वाजीकरण तथा पौष्टिक रसायन भी है।
This content is for informational purposes only. Always consult a certified medical professional before using any medicines.
Book Your Online Consultation