Sudhanidhi Ras (Soth)
सुधानिधि रस ( शोथ )
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation): – मण्डूर भस्म 10 तोला, धनियाँ, सुगन्धबाला, नागरमोथा, सोंठ और सेंधानमक का चूर्ण 1-1 तोला ले प्रथम काष्ठौषधियों का महीन चूर्ण कर फिर मण्डूर भस्म के साथ मिलाकर गोमूत्र, भांगरा, पुनर्नवा, काला भांगरा, संभालू और मण्डूकपर्णी इनके रस की पृथक-पृथक् 14-14 भावना देकर खरल में खूब महीन घोंटकर 2-2 रत्ती की गोलियाँ बना, रख लें।
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan) :- 1-1 गोली मड्टा या भांगरे के रस के साथ सुबह-शाम दें।
गुण और उपयोग (Uses and Benefits) :-
- किसी भी कारण से पैदा हुए नये-पुराने शोथ (सूजन) रोग की यह उत्तम दवा है।
- रोगी नमक छोड़कर मट्ठे के साथ इसका व्यवहार करे तो कुछ ही दिनों में सूजन जड़ से मिट जाती है।
- विशेषतः पाण्डु, कामला, जीर्णज्चर तथा संग्रहणी से उत्पन्न शोथ में यह अत्यन्त लाभदायक है।
- शोथ रोग स्थानिक और सर्वागिक भेद से दो तरह के होते हैं।
- स्थानिक शोथ रोग, हाथ-पैर, मुख आदि शरीर के किसी भाग में होता है।
- संपूर्ण शरीर में एक साथ सूजन हो जाने को सर्वाधिक शोथ (सूजन) कहते हैं।
- जहाँ सूजन होती है, वह स्थान नरम और पिलपिला-सा हो जाता है; क्योंकि वहाँ के रक्त में जल भाग विशेष हो जाने से त्वचा नरम हो जाती तथा वह स्थान फूल भी जाता है।
- यह सूजन पहले कारण-भेद से विशेष स्थानों पर होती है। यथा-हृदय की बीमारी के कारण होने वाली सूजन पहले जांघ और हाथों पर होती है। तिल्ली और जिगर के कारण उत्पन्न होने वाली सूजन पहले पेट पर होती है। मल-संचय से उत्पन्न होने वाली सूजन पहले पैर और मुँह पर होती है। रज की खराबी से उत्पन्न स्त्रियों की सूजन पहले पैर और मुँह पर होती है। सूजन के साथ अरुचि, ज्वर, दुर्बलता, शरीर की त्वचा शुष्क होना आदि लक्षण भी होते हैं।
- इस रसायन का प्रधान कार्य रक्तस्थित जल भाग को सुखाकर रक्ताणुओं की वृद्धि करना है। शोथ-रोग में रक्ताणुओं की कमी होकर जलीय भाग बढ़ जाते हैं। अतएव जलीय भाग को शुष्क कर रक्ताणुओं को बढ़ाने के लिए ही इस रसायन का उपयोग किया जाता है।
- साथ ही यह दीपन-पाचन भी है।
- यह जठराग्नि को दीप्त कर पाचनक्रिया को सुधारता; हदय को ताकत देता और शारीरिक बल को बढ़ाता है।
This content is for informational purposes only. Always consult a certified medical professional before using any medicines.
Book Your Online Consultation