Kshudhabodhak Ras
क्षुदूबोधक रस
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation): – सोंठ, पीपल, मिर्च -7 तोला, सेन्धा नमक 2 तोला, शुद्ध गन्धक 3 तोला लेकर सबको एकत्र मिला, नींबू के रस में खरल कर 2-2 रत्ती की गोलियाँ बना, छाया में सुखा कर रख लें। —र. रा. सु.
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan) :- 1- 4 गोली सुबह-शाम, गर्म जल से दें।
गुण और उपयोग (Uses and Benefits) :-
- यह रसायन दीपन-पाचन है।
- किसी भी कारण से अग्नि मन्द होकर भूख न लगती हो, अन्न में अरुचि हो, जी मिचलाता हो, पेट भारी रहता हो, वमने की इच्छा हो या वमन हो जाता हो, अपच दस्त होते हों, या कब्ज रहता हो आदि उपद्रव होने पर यह रसायन अद्भुत कार्य करता है।
This content is for informational purposes only. Always consult a certified medical professional before using any medicines.
Book Your Online Consultation