Parbhakar Vati(प्रभाकर बटी)
प्रभाकर बटी :
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि : स्वर्णमाक्षिक भस्म, लौह भस्म, अभ्रक भस्म, वंशलोचन का चूर्ण, शुद्ध शिलाजीत–ये प्रत्येक द्रव्य 7- भाग लेकर एकत्र मिला, अर्जुन-छाल के क्वाथ की ॥ भावना देकर अच्छी तरह मर्दन करें। गोली बनने योग्य होने पर 2-2 रत्ती की गोलियाँ बना, सुखाकर सुरक्षित. रख लें। —भै. र.
मात्रा और अनुपान : – गोली सुबह-शाम शहद के साथ दें। ऊपर से गौ-दुग्ध पिलावें या अर्जुन-छाल क्वाथ के साथ दें। आँवला चूर्ण 7 माशा और मिश्री चूर्ण 7 माशा के साथ देने से भी यह उत्तम कार्य करती है।
गुण और उपयोग :
- हृदय संबंधी विभिन्न रोगों (Heart Disease) जैसे कि हृदय की धड़कनों का अनियमित होना, थोड़ा मेहनत करते ही साँस फूलने की समस्या आदि में प्रभाकर विटी का सेवन फायदा देता है।
- लिवर का आकार बढ़ जाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इसमें हृदय रोग भी एक है। इस परेशानी में प्रभाकर वटी विशेष लाभदायक (parbhakar vati ke fayde) होती है।
- अनेकों लोगों को नींद ना आने की शिकायत रहती है। ऐसे लोग प्रभाकर वटी का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें बहुत लाभ मिलेगा। बेहतर फायदे के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।
- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की शिकायत रहती है वे प्रभाकर वटी का उपयोग करें। यह उच्च रक्तचाप को कम (prabhakar vati ke fayde) करने का काम करती है।
- यह वटी शरीर को शक्ति प्रदान करती है और कमजोरी को दूर करती है। शारीरिक कमजोरी से पीड़ित लोग प्रभाकर वटी का सेवन करते हैं तो उन्हें बहुत लाभ मिलता है।
- आंखों के रोग जैसे- आंखों का लाल होना और अन्य रोग में भी प्रभाकर वटी का उपयोग करना फायदेमंद (prabhakar vati benefits) होता है।
- आप खून की कमी से परेशान हैं। प्रभाकर वटी (parbhakar vati) का सेवन करें। इससे खून की कमी दूर होती है। प्रभाकर वटी शरीर में खून को बढ़ाती है।
- प्रभाकर वटी पीलिया के इलाज में भी लाभ पहुंचाती है। पीलिया से ग्रस्त लोग प्रभाकर वटी का उपयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से उपयोग की जानकारी जरूर लें।
- डायबिटीज आज एक महामारी बन चुकी है। हजारों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज से ग्रस्त लोग प्रभाकर वटी का प्रयोग करते हैं तो बेहतर तरीके से डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं।
- आज वीर्य संबंधी विकार से कई लोग पीड़ित है। ऐसे लोग बीमारी को ठीक करने के लिए अनेक तरह के उपाय करते हैं। आप प्रभाकर वटी का सेवन कर सकते हैं। प्रभाकर वटी वीर्य विकार को ठीक करने में भी मदद पहुंचाती है।
- इसके अलावा प्रभाकर वटी चक्कर आने और मस्तिष्क संबंधित अन्य परेशानी के इलाज में भी लाभ (prabhakar vati benefits) पहुंचाती है।