Jambir Lawan Vati
जम्बीर-लवण खटी :
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि :
जम्बीरी या कागजी नींबू का रस 20 तोला, सेंधा नमक ।2 तोला, सोंठ 2।। तोला, अजवायन 2।। तोला, सज्जीखार 2। तोला, छोटी पीपल 2।। तोला, घी में सेंकी हुई हींग 2।। तोला, करंज के फल को थोड़ा सेंककर निकाला हुआ मगज 2।। तोला, काली मिर्च 2।। तोला, छिला हुआ लहसुन 2।। तोला, सफेद पुनर्नवा के मूल 2।। तोला, पीली सरसों १॥। तोला, सफेद जीरा भुना हुआ 2।। तोला, अतीस 2।। तोला, और समुद्र लवण 2 तोला लें। स्वच्छ-सफेद कपड़े से छाने हुए जम्बीरी या कागजी नींबू के रस को काँच के बर्तन | में डाल, उसमें सेंधानमक का चूर्ण मिला, बर्तन के मुंह. पर सफेद कपड़ा बाँध कर उसको 4 दिन तक दिन में कड़ी धूप में रखें और रात को घर में रख दें, पाँचवें दिन उस रस को मजबूत मिट्टी के बर्तन में डालकर मन्द आँच पर पकावें और लकड़ी से चलाते .रहें, जब गाढ़ा हो जाय तब उसमें अन्य द्रव्यों का कपड़छन चूर्ण मिला, नीचे उतार कर ठंडा होने पर 2-2 रत्ती की गोलियाँ बना लें। —सि. यो. सं.
मात्रा और अनुपान :
4-2 गोली ठंडे पानी के साथ भोजन के बाद या आवश्यकतानुसार दिन में 3-4 बार दें।
गुण और उपयोग:
- यह गोली उत्तम दीपन-पाचन है।
- मन्दाग्नि, अरुचि, पेट का दर्द, अजीर्ण और आफरे में इससे अच्छा लाभ होता है।
- यह स्वादिष्ट, पाचक तथा रुचि को बढ़ाने में अपूर्व काम
करती है।