Partishaye Ghan Kwath
प्रतिश्यायघ्न क्वाथ
गुण और उपयोग (Uses and Benefits)
- जुकाम नया हो या पुराना, या रुक गया हो; जुकाम के मारे ज्वर हो गया हो, सिर में दर्द रहता हो, किसी काम में मन नहीं लगता हो आदि उपद्रव युक्त जुकाम (प्रतिश्याय) में इस क्वाथ से बहुत शीघ्र लाभ होता है।
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan)– इस चूर्ण में से 1 तोला दवा लेकर 16 तोला जल में डाल, मिट्टी के बर्तन में पकावें, 4 तोला जल शेष रहने पर उतार कर, महीन कपड़े से छान लें तथा तीन माशे शहद और 6 माशे घी मिला कर सेवन करें l दिन में 2-3 बार और रात को सोते समय इस क्वाथ को पीकर चुपचाप सो जाएँ। रोग और रोगी की अवस्थानुसार 3 से 7 दिन तक इसका प्रयोग करें!
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation) – मुलेठी, मुनक्का, अडूसा-पत्र, लिसोड़ा, वनप्सा और गुलवनप्सा–प्रत्येक 1 – 1 तोला काली मिर्च और मिश्री 6-6 माशे मिला कर यवकूट चूर्ण बना कर रख लें।