Panch Bhadar Kwath
पंचभद्र क्वाथ
गुण और उपयोग (Uses and Benefits)
- इस क्वाथ के प्रयोग से समस्त प्रकार के वात-पित्त-जन्य ज्वर नष्ट होते हैं।
- विशेषतः पित्तज्चर में शीघ्र एवं उत्कृष्ट लाभप्रद है।
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation) – पित्तपापड़ा, नागरमोथा, गिलोय, सोंठ, चिरायता–ये प्रत्येक द्रव्य 3-3 माशे लेकर जौकुट चूर्ण करके 7 पाव पानी में पकावें। छटाँक जल शेष -रहने पर उतार कर छान लें। फिर इसमें 6 माशे शहद मिलाकर दिन में दो बार प्रातः-सायं पिलावें। –शा. ध. सं.