Nagkesaradi Churan

नागकेशरादि चूर्ण
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि : नागकेशर ४ तोला, बेलगिरी २ तोला, अनीसून २ तोला, सौंफ २ तोला, खसखस १ तोला, छोटी इलायची १ तोला, धनियाँ १ तोला, मोचरस १ तोला, खस १ तोला, सफेद चन्दन १ तोला, गुलाब के फूल १ तोला, कपूर कचरी १ तोला, जल से धोकर सुखायी हुई भाँग ४ तोला और मिश्री ५ तोला लें। सब का एकत्र कपड़छन चूर्ण करके रख लें।–सि. यो. सं. द्वितीय संस्करण ‘
मात्रा और अनुपान–२-३ माशा, सुबह-शाम जल के साथ दें।
गुण और उपयोग–
- पित्तातिसार में और रक्तातिसार में यह उत्तम योग है।
- इस ‘चूर्ण को अकेला या रस पर्पटी के साथ मिला कर दें।