Baital Ras
बेताल रस
मुख्य सामग्री तथा बनाने विधि ( Main Ingredients and Method of Preparation) – शुद्ध पारा, शुद्ध गन्धक, शुद्ध बच्छनाग, काली मिर्च, शुद्ध हरताल समान भाग लेकर प्रथम पारा-गन्धक की कज्जली बनावें, फिर उसमें अन्य औषधियों को मिलाकर सबको अच्छी तरह खरल करें। बाद में अदरक के रस में घोंटकर 1-1 रत्ती की गोलियाँ बनाकर रख लें।
मात्रा और अनुपान (Dose and Anupan)– 1-1 गोली सुबह-शाम, अदरक रस और मधु के साथ दें।
गुण और उपयोग (Uses and Benefits) :
- इस रसायन का विषम ज्वर और घोर सन्निपात ज्वर में प्रयोग किया जाता है।
- रोगी की मृतप्राय अवस्था में भी इसके प्रयोग से लाभ होता है।
This content is for informational purposes only. Always consult a certified medical professional before using any medicines.
Book Your Online Consultation